फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कोर समिति के अलावा संघ के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के अपने दौरे के दौरान भाजपा की कोर समिति के अलावा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारियों से मिलकर प्रदेश के हालात का फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दतात्रेय होसबाले तीन दिवसीय जम्मू प्रवास पर चार अक्तूबर को पहुंच रहे हैं। ऐसे में अमित शाह और होसबाले की मुलाकात भी काफी अहम रहेगी।
संघ से जमीनी स्तर के हालात का फीडबैक लेने के बाद भाजपा की कोर समिति से बैठक कर प्रदेश के हालात व केंद्र सरकार के रोडमैप पर अमित शाह भाजपा नेताओं को सलाह के साथ दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा काफी अहम है। इस दौरे से भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगी। उल्लेखनीय है कि एक तरफ अमित शाह और दूसरी तरफ जम्मू के कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों में उत्साह भरने के लिए सर कार्यवाह दतात्रेय होसबाले खासतौर से विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में जम्मू पहुंच रहे हैं। वेद मंदिर में पांच अक्तूबर विजय दशमी पर स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में होसबाले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें