जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के छह नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से दो और कश्मीर संभाग से चार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटे के दौरान 5089 कोविड टेस्ट किए। इनमें जम्मू और रामबन जिले में एक-एक रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में तीन और बांदीपोरा जिले में एक रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। हालांकि प्रदेश में 13 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामलों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में 111 मामलें ही रह गए हैं। इनमें जम्मू संभाग में 45 और कश्मीर संभाग में 66 मामले हैं।