फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में पहुंचे 150 युवा, 16 का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जॉब फेयर (रोजगार मेला) में लगभग 150 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 43 उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया और 16 उम्मीदवारों का चयन किया गया। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र जम्मू में बुधवार को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय ‘जॉब फेयर कम प्लेसमेंट ड्राइव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप निदेशक रोजगार जम्मू डॉ. मनीषा कौल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने नौकरी की चाह रखने वालों का मार्गदर्शन किया और नौकरी हासिल करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें जॉब स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कॅरिअर काउंसलिंग सेशन का संचालन कॅरिअर काउंसलिंग ऑफिसर दुशांत सिंह एवं रोजगार अधिकारी शिवली चौधरी ने किया। युवाओं को रोजगार कौशल को बढ़ाने और रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों जैसे कृषि, बागवानी, पशुपालन, एससी, एसटी, ओबीसी कार्पोरेशन, हस्तशिल्प, हथकरघा, जिला उद्योग केंद्र, केवीआईबी की स्व-रोजगार योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें