फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 29 को लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में अनुसूचित जनजाति के 100 अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग में शामिल होने के लिए पिछले महीने विश्वविद्यालय की ओर से लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें 179 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें 69 मेरिट सूची में आए हैं। इन अभ्यर्थियों ने कोचिंग के लिए पंजीकरण भी करवा लिया है। अन्य अभ्यर्थियों के अंक कम होने की वजह से वह पहले चरण में पंजीकरण नहीं करवा सके हैं। अभी सेंटर में 31 सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों को भरने के लिए 29 सितंबर को फिर से लिखित परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार अक्तूबर में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को पढ़ाने के लिए अनुुबंध आधार पर तीन शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, एंथ्रोपोलॉजी, लॉ, अर्थशास्त्र, लोक नीति और लोक प्रशासन, जियोग्राफी, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर के साथ अभ्यर्थी नेट जेआरएफ भी होना चाहिए।
आवेदनकर्ता ने सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा भी पास की हो। उसे टीचिंग का तीन वर्षों का अनुभव हो। साथ आवेदनकर्ता को सामान्य अध्ययन और सीएसटी में कोचिंग का कौशल होना भी अनिवार्य है। आवेदनकर्ता की आयु न्यूनतम 25 वर्ष रखी गई है। वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड से डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकता है।
विज्ञापन

जेकेपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाओं की दी जाएगी कोचिंग
अभ्यर्थियों को पहले जेकेपीएससी और यूपीएससी की प्रांरभिक परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी। मुख्य परीक्षा की कोचिंग देने के बारे में विचार किया जाएगा। इसके बारे में अभी तय नहीं है। कोचिंग संस्थान जम्मू में होगा। जहां अभ्यर्थियों को पहुंचने में आसानी हो सकेगी। ज्ञात हो कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष पहली बार डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस को खोलने की मंजूरी मिली है। इसका उद्देश्य सिर्फ अनुसूचित जनजाति के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। ताकि वह अन्य समुदाय की तरह विकास की राह पर दौड़ सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें