फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जिलों में नशामुक्ति सुविधाएं शुरू करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में नशामुक्ति चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने का दावा किया है। बचे हुए दो जिलों में भी अक्तूबर के अंत तक नशामुक्ति सुविधाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ नशा पीड़ितों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन के लिए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार ने वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में नशामुक्ति केंद्रों के कामकाज की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सचिव ने नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत प्रत्येक जिले में नशामुक्ति केंद्र खोलने के साथ काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत नशामुक्ति गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ितों के पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने हितधारकों को प्रदेश में नशामुक्ति सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें