फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने के लिए बनेगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए वीरवार को केंद्र परिवहन मंत्रालय की विशेष टीम ने प्रदेश का दौरा किया। टीम ने प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सड़क हादसों को रोकने के लिए योजना बनाने को कहा। इसमें टीम भी सहयोग देगी। टीम प्रदेश के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का ऑडिट भी करेेगी। केंद्रीय टीम ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का भी दौरा किया और लोगों को दी जा रही ऑनलाइन सुविधाएं जानीं। इसके बाद परिवहन आयुक्त के साथ बैठक कर प्रदेश में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाले सड़क हादसों से संबंधित भी जानकारी ली। सड़क हादसों को कैसे कम किया जाए, इसके लिए टीम प्रदेश सरकार के साथ मिलकर योजना तैयार करेगी। इसमें ब्लैक स्पॉट दूर करने, सड़कों में जरूरी बदलाव करने सहित अन्य शामिल होगा। बता दें, जम्मू-कश्मीर में जुलाई तक 3617 सड़क हादसें हुए हैं, जिनमें 477 लोगों की मौत और 4653 घायल हुए हैं। सितंबर में ही विभिन्न जिलों में छह सड़क हादसें हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें