फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे के लिए जम्मू संभाग में रुझान कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर तक होम स्टे/पेइंग गेस्ट बिस्तरों की क्षमता बढ़ाकर 25 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जम्मू संभाग में होम स्टे को लेकर अभी रुझान कम दिख रहा है। संभाग के कुछ जिलों में अभी तक सिर्फ छह ही नए होम स्टे पंजीकृत हुए हैं, जबकि चार आवेदन लंबित हैं। इनमें डोडा, जम्मू में 1-1, उधमपुर और सांबा में 2-2 होम स्टे पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

होम स्टे का उद्देश्य ऑफबीट और पारंपरिक पर्यटन स्थलों के पास बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार देना है। पर्यटन विभाग के अधीन लगभग 800 होम स्टे पंजीकृत हैं और इनमें अधिकांश कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू कश्मीर के 75 ऑफबीट स्थानों के पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए होम स्टे का विस्तार किया जाना है। जम्मू संभाग में होम स्टे के पंजीकरण के लिए 12 शर्तें रखी गई हैं। होम स्टे के अलावा पहले से जम्मू संभाग में 100 से अधिक पेइंग गेस्ट पंजीकृत हैं। इसमें राजोरी में सबसे अधिक 72, पुंछ में 37, डोडा में 42, उधमपुर में 3, किश्तवाड़ में 1 और रामबन में 4 पंजीकृत हैं, लेकिन होम स्टे को लेकर रुझान नहीं बढ़ रहा है। होम स्टे योजना को जून 2022 में शुरू किया गया था।
पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय का कहना है कि होम स्टे के अभी नए पंजीकरण कम हुए हैं, लेकिन विभाग ने संभाग के विभिन्न जिलों में 7000 से 8000 बिस्तरों की शिनाख्त की है। इसके लिए स्थानीय लोगों को होम स्टे को लेकर जागरूक किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि सभी बिस्तरों को पंजीकृत करके पर्यटकों को सुविधाएं दी जाएं। इसके साथ पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से भी होम स्टे को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि जिन संभावित पर्यटन स्थलों पर ढांचागत सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ है वहां से रुझान आ रहा है। उम्मीद है कि हम दिसंबर तक 12500 होम स्टे बिस्तरों को पंजीकृत कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें