फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडल फॉर पीस 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस 23 सितंबर को साइकिल रेस पैडल फॉर पीस का आयोजन करने जा रही है। इसमें विजेताओं के लिए 5.13 लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं। साइकिल रेस के लिए 21 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। यह रेस श्रीनगर ललित घाट से शुरू होगी। पहले इस रेस का आयोजन 11 सितंबर को किया जाना था। इसमें सीनियर मैन प्रोफेशनल के 17 साल से अधिक आयु वर्ग में प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह एमटीबी, ओपन गर्ल्स एमटीबी, जूनियर बॉयज अंडर 17 एमटीबी, सब-जूनियर बॉयज अंडर 14, गर्ल्स अंडर 14 और वेटनर में पहले पांच स्थान पर रहने वाले साइकिलिस्ट को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
आनंद स्वरूप बने चैस चैंपियनशिप के विजेता
जम्मू। माय यूथ माय प्राइड के तहत जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा एमए स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स में आयोजित चेस चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। इस चैंपियनशिप में आनंद स्वरूप विजेता बने, जबकि विराज सिंह जमवाल दूसरे और अंश्यान गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। संभागीय खेल अधिकारी अशोक शर्मा की देख रेख में संभाग भर में माय यूथ माय प्राइड के तहत विभिन्न खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह जम्मू में अंडर 17 फुटबॉल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जीजीएम साइंस कॉलेज में किया गया है। जम्मू और कश्मीर संभाग में रात्रि क्रिकेट मुकाबले भी खेले जा रहे हैं।
--
49 किलो भार में मो. शफी पहले स्थान पर
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से वेट लिफ्टिंग, सॉफ्ट बाल, बेसबाल और रोप स्कीपिंग के मुकाबले एमए स्टेडियम और मॉडल मिडिल स्कूल सवतारी में करवाए गए। बॉय वर्ग में आयोजित इन प्रतियोतिओं में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर 17 वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भार में मो. शफी पहले और नितिश दूसरे स्थान रहे। 55 किलोभार में कृष सैनी पहले और नजाक अली दूसरे, 61 किलोभार में सनातन पहले और दीपक दूसरे, 67 किलोभार में हर्षित सैनी पहले, गौरव दूसरे, 73 किलोभार में कृतिक कुमार पहले स्थान पर रहे। 81 किलोभार में गोकुल पहले और वंश दूसरे, 89 किलोभार में हर्षित पहले और पारस दूसरे, अंडर 19 के 55 किलोभार में वंश शर्मा पहले, दानिश दूसरे और 61 किलोभार में जसमीत पहले और धारिया दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें