फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल प्रदेश में आए ज्यादा पर्यटक : मेघवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इस साल ज्यादा संख्या में पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का रुख किया है। प्रदेश की आर्थिक हालत सुदृढ़ हुई है। यह बात केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अनंतनाग में डाक बंगले में हुई प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पर्यटन स्थलों की खोज और विकास किया जा रहा है। इससे न केवल देश बल्कि दुनिया भर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनंतनाग जिले में सूर्य मंदिर और अन्य स्थल पर्यटन का मुख्य आकर्षण केंद्र हैं। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने वाली धार्मिक प्रथा के रूप में ‘सूफीवाद’ की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सूफीवाद पर एक राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनंतनाग में सीमेंट उद्योग की स्थापना के लिए भारतीय सीमेंट निगम से बात चल रही है। चूना पत्थर के भंडार ज्यादा हैं। जिले में सीमेंट उद्योग की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य कार्ड) भी शामिल है। कम आय वाले परिवारों को कैशलेस चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें