जम्मू। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर में 199 स्कूल, कॉलेजों व सड़कों के नाम शहीदों के नाम पर रखने को मंजूरी प्रदान की है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत उधमपुर के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पियोनी का नाम सूबेदार सुखदेव सिंह के नाम पर रखा जाएगा। उधमपुर के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हाउसिंग कॉलोनी का नाम कांस्टेबल मोहम्मद कबीर, डोडा जिले के गवर्नमेंट हाई स्कूल दरेयाठ का नाम स्वर्गीय सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल विपिन सिंह, डोडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग गटसू से शिवा रोड का नाम हवलदार अब्दुल रशीद, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कास्तीगढ़ डोडा का नाम डीएसपी वीरेंद्र सिंह जयपुरिया और कठुआ जिले के गवर्नमेंट हाई स्कूल सतूरा का नाम हवलदार लेख राज के नाम पर रखा जाएगा।
इसके अलावा कठुआ के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सनेयाल का नाम राइफलमैन जाकी शर्मा और वार्ड नंबर एक कठुआ में जीपीएस दना करोटा स्कूल का नाम राइफलमैन कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर तीन कठुआ में जीएमएस काकदरा स्कूल का नाम राइफलमैन नेहुल गुरंग व जीएमएस जुगेयाल कठुआ का नाम नायक सतपाल, जीएमएस मथुरा चक स्कूल का नाम सिपाही सुभाष सिंह, कठुआ के करोले गांव में सीएफसी भवन का नाम हवलदार शमशेर सिंह, कठुआ के चक बगवाना स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का नाम राइफलमैन विनोद कुमार, छन अरोड़िया जीएमएस स्कूल का नाम सिपाही रतन चंद, कठुआ के जीपीएस सौंथल स्कूल का नाम राइफलमैन कुलवंत सिंह, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल अल्लाह जम्मू का नाम नायक रछपाल, त्रेवा गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू का नाम नायक दर्शन लाल, गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल सलयोत जम्मू का नाम नायक ओम राज, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कोटली शाह दोउला जम्मू का नाम सिपाही प्रीतम लाल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ज्यौड़ियां का नाम बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट शहीद शमशेर सिंह, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सरदारी कैंप जम्मू का नाम नायक चुनी लाल और जीएमसी पलटन जम्मू का नाम दलेर सिंह, जीपीएस तना गंदरवा का नाम हैड कांस्टेबल फेनु राम, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल अप्पर गाडीगढ़ का नाम सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह, लड़कों के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बख्शीनगर का नाम कांस्टेबल धीरज कोहली, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जगती जम्मू का नाम कांस्टेबल गफूर अहमद और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल दोमाना का नाम कांस्टेबल तरसेम लाल और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल फिंदड़ जम्मू का नाम कांस्टेबल हमीद हुसैन के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार ने पंडित भजन सोपोरी के नाम पर सूचना विभाग श्रीनगर के सभागार का नाम रखने को मंजूरी प्रदान कर दी है।