जम्मू। गृह विभाग में तीन आईपीएस सहित दस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें आईपीएस उमेश कुमार को एसओ, एडीजीपी रेलवे जेएंडके बनाया गया है।
इसके अलावा आईपीएस संजीव कुमार को डिवीजनल कमांडेंट होम गार्ड्स जम्मू, विकास गुप्ता आईपीएस को ओएसडी जेल विभाग, मकसूद उल जमान एसओ आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके, डॉ. एसडी चौधरी एसपी को एसपी प्रवर्तन, सुमीर कोतवाल को डिप्टी कमांडेंट आईआर-14वीं बटालियन, जुल्फीकार अहमद को अतिरिक्त एसपी सीआईडी सीआई राजोरी, सुरेंद्र कुमार को अतिरिक्त एसपी सांबा, बलवंत राज को डिप्टी कमांडेंट जेकेएपी-8वीं बटालियन और फिरोज अहमद को एसपी पीटीडब्ल्यूएस श्रीनगर बनाया गया है।