फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने बुधवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला किया। जम्मू संभाग की अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीकरण लीना पाधा तका तबादला कर उन्हे कौशल विकास मिशन का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर मुख्यालय में उपायुक्त मंसूर असलम चौधरी का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीकरण बनाया गया हैै। शिक्षा विभाग डोडा के संयुक्त निदेशक रोशन लाल का तबादला कर उन्हें श्रम और रोजगार विभाग में विशेष सचिव व हैंडलूम निदेशालय में उप निदेशक प्रशासन गुलाम रसूल का तबादला कर उन्हे हैंडीक्राफ्ट विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
जम्मू नगर निगम में सचिव अतुल कुमार का तबादला कर उन्हें युवा, सेेवा और खेल विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अफसान मसूद का तबादला कर उन्हे ओबीसी विकास सलाहकार बोर्ड में सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजीव मगोत्रा का तबादला कर उन्हें आबकारी और कर प्रशिक्षण संस्थान जम्मू में प्रिंसिपल बनाया गया है। कंगन के एसडीएम हकीम तनवीर का तबादला कर उन्हें रोजगार विभाग कश्मीर का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
एस्टेट विभाग कश्मीर के उप निदेशक मोहम्मद असलम का तबादला कर उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कश्मीर में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सहायक आयुक्त राजस्व रामबन धीरेंद्र शर्मा को शिक्षा विभाग में उधमपुर और रियासी जिले का संयुक्त निदेशक और सहायक आयुक्त पंचायत गांदरबल बिलकीस जान का तबादला कर सहकारिता समितियों का संयुक्त रजिस्ट्रार बनाया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुकित की प्रतीक्षा कर रही आशीमा शेर का तबादला कर उन्हे राज्य कर मुख्यालय का उपायुक्त बनाया गया हैं। सहायक आयुक्त पंचायत अनंतनाग का तबादला कर उन्हे उप श्रम आयुक्त जम्मू कश्मीर बनाया गया हैं।
वेज इंप्लायमेंट जम्मू के परियोजना अधिकारी अशोक कुमार का तबादला कर उन्हे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जम्मू में संयुक्त निदेशक व सहायक सेटलमेंट अधिकारी जम्मू खालिद हुसेन का तबादल कर उल्न्हे आईसीडीएस परियोजना पुंछ का कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया हैं।
डीआईसी रामबन के महाप्रबंधक विश्वजीत का तबादला कर उन्हे संस्कृति विभाग का अतिरिकत सचिव बनाया गया हैं। राज्य कर विभाग जम्मू में सहायक आयुक्त राकेश कुमार वेद का तबादला कर उन्हे फारेंसिक साइंस प्रयोगशाला जम्मू का संयुक्त निदेशक बनाया गया हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सोहन लाल को जीसीईटी जम्मू में रजिस्ट्रार बनाया गया हैं। एसडीएम बनी जोगेंद्र सिंह जसरोटिया का तबादला कर आईसीडीएस परियोजना सांबा का परियोजना अधिकारी बनाया गया हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से इस संबंध में बाकायदा आदेश जारी किया गया हैं।
इसके अलावा मंडलायुक्त कार्यालय कश्मीर में सहायक आयुक्त सेंट्रल अजीज अहमद राथर का तबादला कर उन्हे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव बनाया गया हैं। लाइब्रेरी जम्मू की उप निदेशक मीता कुमारी का तबादला कर उन्हे वेज इंप्लायमेंट उधमपुर की परियोजना अधिकारी व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव आदिल फरीद का तबादला कर उन्हे मंडलायुकत कार्यालय कश्मीर में सहायक आयुक्त सेंट्रल का प्रभार सौंपा गया हैं। वेज इंप्लायमेंट उधमपुर के परियोजना अधिकारी धर्मपाल का तबादला कर उन्हे लाइब्रेरीज जम्मू का उप निदेशक बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें