फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले पहुंचेगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी 30 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2022 से पहले जम्मू-कश्मीर में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। प्रदेश में सामान्य तौर पर मानसून जून के अंत या जुलाई के शुरू में पहुंचता है, लेकिन अगले कुछ दिन में केरल में मानसून के पहुंचने के आसार हैं, जिससे जून के आखिरी सप्ताह से पहले जम्मू कश्मीर में मानसून पहुंच सकता है। पिछले साल भी तय समय से करीब ढाई सप्ताह पहले ही प्रदेश में मानसून पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौजूदा प्री मानसून और पश्चिमी विक्षोभ से बारिश हो रही है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 1 जून तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून असल में पेरू से चलता है। भारत में मानसून का गेटवे केरल राज्य है, जहां से दक्षिण भारत से गुजरते हुए मानसून पहले पूर्वोत्तर और फिर घूम कर वापस उत्तर की ओर जम्मू कश्मीर व लद्दाख में पहुंचता है। कई बार जम्मू-कश्मीर में मानसून सीधा अरब सागर से पहुंचा है। पिछले साल जून के मध्य में जम्मू कश्मीर में मानसून पहुंच गया था। इस बीच शनिवार को जम्मू समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में शनिवार सुबह की शुरुआत तेज हवाओं और काली घटाओं के साथ हुई। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव दिनभर मेहरबान रहेंगे, लेकिन सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर को मौसम खुल गया। जिससे तपिश का भी अहसास हुआ। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का पारा 27.0, बनिहाल में 26.8, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 23.5, पहलगाम में 19.4 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
------
तपिश से थोड़ी राहत रहेगी-निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर में प्री मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की बारिशें शुरू हो गई हैं। इससे तपिश से कुछ राहत रहेगी। इस साल निर्धारित समय पर जम्मू कश्मीर में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें