फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन को आजीवन कारावास की सजा दुर्भाग्यपूर्ण: गुपकार गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुपकार गठबंधन ने यासीन मलिक को एनआईए कोर्ट की तरफ से सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गुपकार गठबंधन के प्रवक्ता मोहम्मद युसुफ तारिगामी की तरफ से जारी किए गए प्रेस बयान के तहत यासीन मलिक को आजीवन कारावास की सजा जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के प्रयासों को झटका है। उन्होंने कहा कि सजा से अलगाववादी विचारधारा और लोगों में उत्पन्न नाराजगी और बढ़ सकती है। भाजपा और कारपोरेट मीडिया की तरफ से यासीन मलिक को मिली सजा पर मनाया जा रहा जश्न उल्टा साबित होगा। उन्होंने यासीन मलिक को सुुझाव दिया है कि वह फैसले के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी मौकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें