जम्मू। प्रदेश सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा संस्थानों को खोलने की मंजूरी दी है। सोमवार से समर जोन के स्कूल खुल गए हैं। एक मार्च से जम्मू विश्वविद्यालय खुलेगा। विश्वविद्यालय में पहली मार्च से ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। ये फैसला सोमवार को विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. मनोज धर की अध्यक्षता में विभागों के अध्यक्षों, निदेशक, रिक्टर की बैठक में लिया गया। बैठक में जम्मू विवि कैंपस खोलने पर विचार विमर्श किया गया। जम्मू विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता विनय ठुस्सु ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पहली मार्च से कैंपस खोला जाएगा। एक मार्च से ऑफलाइन मोड पर कक्षाएं लगेंगी। इस संबंध में जम्मू विश्वविद्यालय जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।