फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में दो हजार करोड़ का होगा कालीन निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अगले तीन साल में एक हजार करोड़ व पांच साल में जम्मू-कश्मीर से 2000 करोड़ का कालीन निर्यात होगा। हस्त और मशीन निर्मित कालीन में फर्क करने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से क्यूआर कोड प्रणाली लागू की गई। इससे कालीन निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। ई-टेंडरिंग तथा पारदर्शिता की वजह से परियोजनाओं की गति बढ़ी है। इस साल 45 हजार प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर है जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना है। आपकी जमीन आपकी निगरानी पहल के तहत 7.70 लाख राजस्व रिकार्ड ऑनलाइन किया गया है। इससे रिकार्ड में की गई हेराफेरी सामने आ रही है। 6.50 लाख लोगों ने रिकार्ड को देखा है। कहा कि भूमि पास बुक तीन भाषाओं उर्दू, अंग्रेजी व हिंदी में होगी। किसानों को सशक्त बनाने के लिए भूप्रयोग नियम में बदलाव किया गया है। 180 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें