जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर के तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर लेक्चरर से तबादले के लिए निदेशक कार्यालय जाने की बजाय ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। प्रदेश सरकार ने 2015 में तबादला नीति बनाई थी, जिसके तहत लेक्चरर के तबादले होंगे। तबादले के लिए वही लेक्चरर योग्य होंगे, जिन्होंने किसी एक स्थान पर चार वर्ष तक सेवाएं दी हैं। इसके साथ स्वास्थ्य आधार पर भी लेक्चरर के तबादले किए जाएंगे। तबादले दो चरण में होंगे। पहले चरण में आवेदन के आधार पर जबकि दूसरे चरण में उन लेक्चरर का तबादला किया जाएगा, जिनकी जगह दूसरे लेक्चरर को भेजा जाएगा। इसमें लेक्चररों की इच्छा के मुताबिक उन्हें स्थानांतरित किया जाएगा। लेक्चरर को तबादले के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है।