जम्मू। कांग्रेस नेताओं के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई। इसमें परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर भी बात की गई। जम्मू कश्मीर में वर्तमान सदस्यता अभियान, संगठनात्मक मामलों के अलावा जम्मू और कश्मीर संभाग की गतिविधियों के बारे में बताया गया।
प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट का पार्टी ने विरोध किया है। शिष्टमंडल में एआईसीसी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल, उपप्रधान हाजी अब्दुल रशीद डार, अनंतनाग प्रधान गुलजार अहमद वानी शामिल रहे।