फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू के अधीन कॉलेजों और कैंपस में यूजी-पीजी की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के अधीन डिग्री कॉलेजों और कैंपस में यूजी-पीजी की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी के चलते जम्मू विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि जीडीसी राजोरी, पुंछ, डोडा, भद्रवाह, रामबन, किश्तवाड़, रियासी, सांबा, कठुआ आदि कॉलेजों और कैंपस में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होंगी। संबंधित संस्थान परीक्षा लेंगे। इसके लिए विवि ने परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए हैं, जिनकी देखरेख में परीक्षाएं करवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि सभी वार्षिक, अर्धवार्षिक और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की परीक्षाएं करवाने का एक ही प्रावधान रखा गया है। कोई भी विद्यार्थी ऑफलाइन मोड से संस्थान में जाकर उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी जमा नहीं करवाएगा। परीक्षा संबंधी अन्य दिशा निर्देश विवि अलग से जारी करेगा। जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें