फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्म-कश्मीर में 24 घंटे में 1151 नए संक्रमित, नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। रविवार को 1151 नए संक्रमित मिले। इनमें जम्मू संभाग में 511 व कश्मीर में 640 हैं। हालांकि, नौ मरीजों की मौत भी हुई है जिसमें जम्मू से पांच व कश्मीर से चार हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से लगभग चार गुना अधिक है। प्रदेश में 4393 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 1378 जम्मू व 3050 कश्मीर संभाग से हैं। शनिवार को 1606 मरीज संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 21158 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक दो करोड़ सात लाख 55 हजार 315 को टीका लगाया जा चुका है। फिलहाल प्रदेश में 17412 सक्रिय मामलों में जम्मू में 5698 व कश्मीर में 11714 हैं। अब तक 424521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 4715 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें 2307 जम्मू व 2408 कश्मीर में हैं। प्रशासन के अनुसार 5038 में से 347 बिस्तर (6.88 प्रतिशत) ही भरे हुए हैं।
जम्मू में डोडा व कश्मीर में श्रीनगर में सबसे अधिक मामले
जम्मू संभाग में डोडा व कश्मीर संभाग में श्रीनगर में रविवार को सबसे अधिक मामले मिले। जम्मू में 168, रियासी में 52, उधमपुर में 63, राजोरी में 11, डोडा में 117, कठुआ में 32, सांबा में 25, पुंछ में 06, किश्तवाड़ में 01, रामबन में 26, श्रीनगर में 197, बारामुला में 54, बडगाम में 116, पुलवामा में 38, कुपवाड़ा 62, अनंतनाग में 63, बांदीपोरा में 22, गांदरबल में 28, कुलगाम में 48 व शोपियां में 12 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें