फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नीति के बाद अब स्पोर्ट्स काउंसिल की शासी निकाय गठित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार खेल नीति जारी करने के बाद अब जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की शासी निकाय का जल्द गठन करने जा रही है। सरकार ने शासी निकास के सदस्यों का चयन कर लिया है। इन सदस्यों के सीआईडी सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही काउंसिल की शासी निकाय का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

2018 के बाद से जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की शासी निकाय का गठन नहीं हुआ है। शासी निकाय में 29 सदस्य होते हैं, जिसमें 22 सदस्य नामित होते हैं। पहले नामित सदस्यों में लोग राजनीति पृष्ठभूमि से होते थे, जिससे खेल से जुड़ी योजना केवल कुछ लोगों तक सीमित रह जाती थी। प्रदेश सरकार इस बार बदलाव कर शासी निकाय में नामित सदस्यों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों व खेलों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं के सदस्यों को शामिल करेगी। काउंसिल की शासी निकाय सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर खेलों को बढ़ावा देने का काम करती है। शासी निकाय में मुख्यमंत्री अध्यक्ष, खेल मंत्री उपाध्यक्ष, सचिव युवा सेवा और खेल विभाग के सचिव, स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष को नामित सदस्यों के साथ चार वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।
---
कोट
प्रदेश सरकार जल्द शासी निकाय का गठन करेगी। इसमें एक महीने तक का समय लग सकता है। हमने सदस्यों के नाम तय कर सीआईडी सत्यापन के लिए भेजे हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ निकाय के गठन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अलोक कुमार, सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें