फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को हो सकता नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आने वाले दिनों में ज्यादा बारिश होने पर बीजी गई गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। इसमें सब्जियां भी शामिल हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी। कृषि विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है। अगर समतल इलाकों में बारिश सामान्य होती है तो इससे नुकसान नहीं होगा अगर खेतों में पानी रुका तो फसल की पैदावार में पांच से दस फीसदी की गिरावट आ सकती है। इसके लिए किसान खेतों से पानी की निकासी का प्रबंध करें। खेतों में पानी नहीं रुकना चाहिए।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के बाद फसलों को खाद दे सकते हैं। बारिश के दौरान रासायनिक खाद न फेंकें। इस समय पालक, गोभी, मूली समेत अन्य फसलों की बीजाई की गई है। इसी तरह सेब, चेरी और आंवला की पैदावार के लिए मौजूदा समय अनुकूल है। इससे पैदावार में इजाफा होगा। पहाड़ी इलाकों में ठंड के कारण लहसुन, प्याज समेत अन्य बीजी गई सब्जियों की पैदावार ज्यादा होगी।
----------------
कोट
ज्यादा बारिश होने पर खेतों में पानी निकासी का प्रबंध करें। समतल इलाकों में खेतों में अभी नमी है। बारिश में पानी ठहरा तो पैदावार में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके शर्मा, निदेशक, कृषि विभाग जम्मू
कोट
सेब और आंवले के लिए बारिश और ठंड लाभदायक है। इस समय ठंड की जरूरत रहती है। पैदावार में इजाफा होगा।
- रामसेवक, निदेशक, बागवानी विभाग जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें