फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल टेस्ट 25 तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले में लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में 25 जनवरी तक ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रायल टेस्ट स्थगित कर दिया है। आरटीओ जम्मू धनंतर सिंह ने इसको लेकर एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया है। कोविड की स्थिति को देखने के बाद विभाग स्थगित किए ट्रायल टेस्ट की नई तारीख जारी करेगा। आरटीओ जम्मू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 17 जनवरी से 25 जनवरी तक ड्राइविंग लाइसेंस के सभी ट्रायल टेस्ट स्थगित कर दिए गए हैं। 26 को गणतंत्र दिवस का अवकाश है। ऐसे में अगर कोविड के मामले कम हुए तो 27 जनवरी से ड्राइविंग ट्रायल टेस्ट दोबारा शुरू हो सकेंगे। जम्मू शहर में कोविड के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। ड्राइविंग ट्रायल टेस्ट में काफी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा और संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने 25 तक ट्रायल को स्थगित करने का फैसला लिया है। आरटीओ जम्मू धनंतर सिंह ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। स्थगित हुई ट्रायल की नई तारीख अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें