फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल गांव में फुटबॉल, क्रिकेट मैदान तैयार, अब हॉकी, एथलेटिक ट्रैक बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए जम्मू शहर से पांच किमी दूर नगरोटा में खेल गांव बनाया जा रहा है। 170 कनाल क्षेत्र में फैले खेल गांव में खिलाड़ियों को हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, स्विमिंग पूल, क्लाइंबिंग, वालीबॉल, इंडोर हाल, एथलेटिक ट्रैक, शूटिंग रेंज की सुविधा मिलेंगी। वर्तमान में खेल गांव में क्रिकेट और फुटबॉल मैदान तैयार हो गए हैं, जबकि इस वर्ष एथलेटिक ट्रैक और हॉकी मैदान का काम पूरा हो जाएगा। खेल गांव में 15 करोड़ की लागत से संभाग का दूसरा ऑल वेदर स्विमिंग पूल भी बनेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष खेल गांव में पांच करोड़ की लागत से हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान और छह करोड़ की लागत से आठ लेन वाला एथलेटिक ट्रैक बनकर पूरा हो जाएगा। इन प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके साथ खेल गांव में 5.68 करोड़ की लागत से मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। खेल गांव में जम्मू जिले का पहला शूटिंग रेंज भी बनेगा। खेल गांव नगरोटा में खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधांए मिलेंगी। खेल गांव बनने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेल गांव का निर्माण युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।
---
कोट
खेलों में जिस परियोजना का काम पूरा हो रहा है, उसे खिलाड़ियों को समर्पित भी कर रहे हैं। फुटबॉल मैदान का काम पूरा हो चुका और उस पर मुकाबले हो रहे हैं। कोविड के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन कार्य तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अलोक कुमार, प्रमुख सचिव युवा सेवा और खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें