फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के साथ निजी स्कूल संचालक की बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिक्षा विभाग और निजी स्कूल संचालकों के बीच बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। बैठक के स्थगित किए जाने से निजी स्कूल संचालक निराश हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के केंद्रीय निकाय के कार्यकारी सदस्यों की बैठक हुई। सदस्यों ने सरकार के निजी स्कूलों के प्रति रवैये को निराशाजनक बताया। सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण, अर्ध शहरी और शहरी क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले छोटे निजी स्कूलों के प्रति सरकार के कठोर रवैया दु:खद है। एसोसिएशन के महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि बैठक के आयोजन से हमें उम्मीद थी की हमारी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन बैठक का स्थगित होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बैठक में निजी स्कूलों की फीस से संबंधित विभिन्न विषयों पर बात होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें