फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए बिस्तर क्षमता दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देशभर में कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में भी तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां तेज की गई हैं। प्रदेश में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन नए साल में संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में रोगी देखभाल प्रबंधन को मजबूत बनाया जा रहा है। इस दिशा में पिछले आठ महीनों में आइसोलेशन बिस्तर, आईसीयू बिस्तर, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन समर्थन बिस्तरों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है। ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र की क्षमता बढ़ाकर 1.14 लाख एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) किया जा रहा है। इसमें नए साल में 150 छोटे बड़े ऑक्सीजन उत्पादन संयत्रों को स्थापित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए संक्रमण के अधिक प्रसार की सूरत में सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन सात हजार तक कोविड समर्पित बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे पहले कोविड की दूसरी लहर के दौरान यह क्षमता 5-6 हजार के बीच थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर के पीक के दौरान मई 2021 में जहां आइसोलेशन बिस्तर की संख्या 8820 थी जिसे दिसंबर तक 19783 कर दिया गया है। इसी तरह गत मई में 352 आईसीयू बिस्तर की तुलना में दिसंबर में यह क्षमता बढ़ाकर 717 कर दी गई है। इसके अलावा गत मई में 757 वेंटिलेटर की तुलना में मौजूदा यह संख्या 1320 कर दी गई है। कोविड के दौरान मरीजों के लिए सबसे अहम कोविड समर्थन बिस्तरों ने भूमिका निभाई। गत मई में 3987 आक्सीजन समर्थन बिस्तरों की तुलना में मौजूदा यह संख्या 5468 कर दी गई है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शहर के सीडी अस्पताल, लेवल 1 अस्पताल जीएमसी जम्मू, एमसीएच गांधीनगर, 500 बिस्तर वाले डीआरडीओ जम्मू, गंग्याल अस्पताल आदि को तैयार रखा गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में कोविड समर्पित बिस्तरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि संक्रमण के प्रसार को पहले ही उचित कदम उठाकर रोका जाए। इसके लिए लोगों को भी कोविड उपयुक्त व्यवहार का गंभीरता से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें