जम्मू। श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के माखन लाल बिंदरू की हत्या पर कश्मीरी पंडित समुदय के लोगों ने दुख व्यक्त किया। कश्मीरी पंडित सभा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना है। सभा के अध्यक्ष केके खोसा ने कहा कि कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे है। सरकार कश्मीर घाटी में हालात सामान्य बता रही है, लेकिन वहां पर हालात ठीक नहीं है।