फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएफआई के नए प्रशासक नियुक्त हुए प्रो. वीपी लुहाच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुटबाजी से त्रस्त, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) ने राष्ट्रीय खेल निकाय के मामलों को देखने के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। सोसायटी द्वारा एक आदेश में प्रशासक सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक प्रो. वीपी लुहाच और कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा के चौधरी चरण सिंह फेडरेशन के कामकाज को देखेंगे और निश्चित समय में फेडरेशन के चुनाव भी करवाएंगे। डॉ. एस. एम बाली और कुलदीप सिंह द्वारा एचएफआई में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों के मद्देनजर फेडरेशन को भंग कर दिया गया था। एचएफआई के प्रशासन के रूप में कार्यभार संभालने के बाद ही प्रो. लुहाच ने एक सर्कुलर जारी कर सभी संबद्ध राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य इकाइयों को सोसायटी के रजिस्ट्रार के निर्णय के बारे में सूचित किया है। इसके अलावा, प्रशासक ने संबद्ध इकाइयों को सूचित किया है कि प्रस्तावित राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों की सूचना दें। उन्होंने 37वीं सब जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप और 50वीं सीनियर मैंस एंड वुमन हैंडबॉल चैंपियनशिप को रद्द कर नई तारीख जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें