जम्मू। मीरां साहिब के खौड़ गांव में सोमवार शाम दो गुटों में जमीन के विवाद को लेकर टकराव हो गया। तेजधार हथियारों के वार से कांस्टेबल, उसके पिता और एक साथी गंभीर घायल हो गए। घायल कांस्टेबल अमृतपाल सिंह निवासी खौड़ जम्मू एयरपोर्ट पर तैनात है।
कांस्टेबल और मलकीत सिंह के बाजुओं और टांगों पर गहरे घाव हैं। घायलों को उनके परिजन देर रात जीएमसी से पंजाब के अस्पताल में ले गए। मीरां साहिब पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुल्तान मिर्जा का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन के विवाद में टकराव हुआ है। एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।