जम्मू। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता समेत 14 प्रशासनिक सचिव से 15 से 30 जून तक जम्मू नागरिक सचिवालय से कामकाज करेंगे। रोस्टर व्यवस्था के तहत श्रीनगर से मुख्य सचिव व अन्य प्रशासनिक सचिव जम्मू नागरिक सचिवालय से पंद्रह दिनों तक कामकाज करेंगे।
मुख्य सचिव के अलावा गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव बिपुल पाठक, कृषि उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी, बिजली विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव हिरदेश कुमार, श्रम विभाग की आयुक्त सचिव सरिता चौहान, वन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा, सहकारिता विभाग की सचिव यशा मुदगल जम्मू नागरिक सचिवालय से कामकाज करेंगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह, जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी और उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सुषमा चौहान जम्मू नागरिक सचिवालय से कामकाज करेंगी।
वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू, आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ. असगर हसन सामून, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, स्कूली शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव बी के सिंह, जल शक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू, पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज, फ्लोरीकल्चर विभाग के सचिव शेख फ्याज, प्रोटोकाल विभाग के सचिव तलत परवेज रोहेल्ला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव जुबेर अहमद, ट्रेनिंग विभाग के सचिव अब्दुल मजीद भट व कानून विभाग के सचिव अचल सेठी श्रीनगर नागरिक सचिवालय से 15 से 30 जून तक कामकाज करेंगे।