फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मवेशी मुक्त कराए, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल हाइवे पर नगरोटा के पास पुलिस ने तीन वाहनों से 26 मवेशियों को मुक्त कराया है। तीन वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पशुओं को तस्करी करके कश्मीर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपियों में रियासी का रहने वाला मोहम्मद रफी, शोपियां का रहने वाला मोहम्मद अल्ताफ और बारामुला का रहने वाला दरबारा सिंह शामिल है। पुलिस के मुताबिक पुख्ता सूचना के आधार पर हाइवे की तीन लोकेशन पर अलग-अलग नाके लगाए थे। जब इन वाहनों की चेकिंग की गई तो इनके अंदर मवेशी पाए गए। जिनको ले जाने की कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें