सरवाल में शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन। ।
- फोटो : CITY REPORTER
जम्मू। शहर में शराब की दुकानें खुलने के विरोध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने न्यू प्लाट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि कोरना महामारी में शराब की दुकानें नहीं खुलनी चाहिएं। इन दिनों दुकानें खुलने से भीड़ उमड़ रही है। कोरोना नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों को बंद किया जाए। जम्मू मंदिरों का शहर है। सरवाल चौक में भी शराब की दुकानें खुलने का विरोध किया गया है। सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है, जो गलत कदम है।