दोमाना। चिनौर पुलिस चौकी ने एक नशा तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को जेडी चिनौर के पास नाका लगाकर एक लाल रंग की कार जेके02 सी क्यू 9104 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस मिली। आरोपी की पहचान साहिल जमवाल निवासी नारदानी बनतालाब के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी अवतार कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।