फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने टीमें फिर से सड़कों पर उतारीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मेटाडोर और निजी बसों के चलने से ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। बुधवार को डीटीआई और डीएसपी से लेकर अन्य अधिकारी सड़कों पर यातायात नियमों को प्रभावी बनाते हुए दिखे। शहर में कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया। कई के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक पुलिस जम्मू कौशल कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर में वाहनों की मूवमेंट काफी कम हो गई थी। इस वजह से सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की नफरी को कम कर दिया गया था। अब फिर से पूरी नफरी को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि लोग नियमों का पालन करें।
उधर, रूरल ट्रैफिक पुलिस ने भी हाइवे समेत अन्य जगहों पर टीम को फिर से सड़कों पर उतार दिया है। खासकर लखनपुर से लेकर उधमपुर तक ट्रैफिक पुलिस ने फिर से कई जगहों पर चेकिंग की कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें