फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजवां में सात कनाल भूमि से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वन विभाग की टीम ने सोमवार को सुजवां गांव में वन क्षेत्र संख्या 4 सी में सात कनाल भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अवैध ढांचे को भी गिरा दिया गया। डीएफओ जम्मू के अनुसार 17 मई 2021 को वन विभाग की टीम ने इसी जगह को अतिक्रमण मुक्त करवाया था, लेकिन अतिक्रमण करने वालों ने एक बार फिर यहां अतिक्रमण कर लिया और एक अवैध ढांचा भी खड़ा कर दिया। डीसी अंशुल गर्ग और एसएसपी चंदन कोहली के दिशा निर्देश पर पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सात कनाल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें