जम्मू। एक साथ रंगमंडल ने 418वें मंडे थियेटर सीरीज में ‘मानवता की सेवा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। लक्ष्मी नगर सरवाल में खेले गए नाटक में कोविड महामारी के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नाटक में बताया गया कि कोविड महामारी ने पूरे विश्व को अपनी जकड़ में लिया है। इसके खिलाफ हमारी एकजुटता ही बड़ा हथियार है। नुक्कड़ में बताया गया कि कोविड प्रतिबंध हमारी सुरक्षा है, लेकिन ऐसे माहौल में समाज के कुछ खतरनाक तत्व कालाबाजारी और राजनीति करके इस स्थिति का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। नाटक में दुनिया में भाईचारे को बनाए रखने की आवश्यकता को परिभाषित किया गया और कहा कि भोजन, दवा सहित अन्य आवश्यकताओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना होगा।