फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमयू खेती ब्रांड और न्यू प्लांट क्लीनिक लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन एंड फार्मर्स वेल्फेयर विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कृषि भवन में एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन का शुभारंभ किया। वहीं, जेएमयू खेती ब्रांड और न्यू ई प्लांट क्लीनिक भी लांच किया। चौधरी ने कहा कि ई प्लांट क्लीनिक से पांच जिलों रामबन, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और पुंछ को लाभ होगा।
विज्ञापन

निदेशक केके शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में 40 ई-प्लांट क्लीनिक दस जिलों में चल रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सीएबीआई के प्रोग्राम लीडर विनोद पंडित ने ई-प्लांट क्लीनिक पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसएमएस के जरिये भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि ब्रांड जेएमयू खेती में जम्मू संभाग की विशेष फसलों को लिया गया है। इसमें केसर, गुच्छी, हनी, राजमाश, कला, जीरा, अदरक शामिल है। फसल बेचने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर संयुक्त उप निदेशक शाहीद इकबाल शेख और अन्य मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें