फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह सरकारी राशन मिलने पर संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संक्रमण बढ़ने से कोरोना कर्फ्यू लग गया है। अब डिपो से इस माह राशन मिलने की उम्मीद कम है। अब तक डिपो होल्डरों ने अनाज के लिए राशि जमा नहीं करवाई है। डिपो होल्डरों ने बीतें दिनों मांग की थी कि बायोमीट्रिक सिस्टम के बजाए पुराने तरीके से ही राशन कोरोना काल में दिया जाए।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हाथ पकड़ कर अंगूठा मशीन में लगाना पड़ता है। इस कारण कोरोना संक्रमण होने की आशंका बढ़ गई है। राशन डीलरों ने मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की है कि राशन पहले की तरह ही वितरित किया जाए। हालांकि, इस मसले पर बीते साल भी खूब बवाल हुआ था। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिकी राम, वर्किंग अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीद मागरे ने बताया कि इस आदेश को वापस लिया जाए। यह मौजूदा समय में डीलरों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राशन का वितरण निशुल्क कर रहे हैं। इसका उन्हें कमीशन मिलता है, सैलरी नहीं। ऐसे में अब जान पर बात बन आई है। बायो मीट्रिक सिस्टम से पारदर्शिता आ रही है। हालत इस समय अनुकूल हैं। कारोना से रोकथाम को जरूरी उपकरण मुहैया करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें