फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर में 500-500 बैड वाले दो अस्पताल बनाएगा डीआरडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) जम्मू-कश्मीर में 500 बेड वाले दो अस्पतालों को तैयार करेगी। जम्मू जिले और श्रीनगर में इन अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। कोविड मरीजों की प्रदेश में तेजी से बढ़ रही संख्या को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के अधिकारियों, डीआरडीओ, आईटीबीपी और एएफएमएस संस्थान के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अस्पतालों व मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे पर लोड बहुत बढ़ गया है। ऐसे में कोविड मरीजों के लिए बेड की कमी हो सकती है। ऐसे में डीआरडीओ को अस्थायी अस्पतालों को जम्मू कश्मीर में तैयार करना चाहिए। इन अस्पतालों में आईसीयू व ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड भी होने चाहिएं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में 500 बेड वाले दो अस्पतालों के निर्माण के लिए जगह की निशानदेही करें और प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें