फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मई से मिल सकता है पांच किलो निशुल्क राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मई में गरीबों को निशुल्क पांच किलो राशन आवंटन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए सचिवालय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। वहीं, निदेशालय स्तर पर भी आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के स्टोरों में मई के लिए राशन जरूरत के हिसाब से पूरा है। आदेश मिलने के बाद अनाज को डिपो में भेजा जाना है। गरीबों को निशुल्क राशन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही आदेश दे दिए हैं। मोदी के ओदश के बाद अधिकारी भी अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। जैसे ही सचिवालय से आदेश आएंगे तो प्रदेशभर में 27 लाख गरीब परिवारों को अनाज वितरित होने का काम शुरू होगा। बीते साल भी राहत पहुंचाई गई थी। इस दौरान गरीब लोगों को कोरोना संक्रमण के दौरान परेशान नहीं होना पड़ा था। जरूरत के हिसाब से डिपो से ही राशन मिलता रहा। इस कारण आर्थिक बोझ भी नहंी पड़ा है।
--------
सचिवालय से अभी तक आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद मई माह में राशन वितरित कर दिया जाएगा। पीएम की ओर से भी संदेश मिला है। इस पर काम चल रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान गरीबों की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुख्तार लोन, सहायक निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें