आरएस पुरा। पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ आरएस पुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन उन्होंने मनुस्मृति पुस्तक की प्रतियों को जलाया था। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक गुप्ता की ओर से शिकायत में कहा गया है कि इससे मनु को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। ऐसा कर उन्होंने सामाजिक सौहार्द व शांति को बाधित करने की कोशिश की है। वह एकता के लिए खतरा है। शिकायत पर आरएस पुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।