जम्मू। वाइन शॉप एसोसिएशन ने नई आबकारी नीति के खिलाफ प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मंदिरों के शहर को शराब के ठेकों का शहर बनाने की तैयारी चल रही है। नई पॉलिसी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही सलाहकार भी अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वाइन ट्रेडर्स के लाइसेंस को बढ़ाया जाए। पहले से काम कर रहे वाइन ट्रेडर्स को लाभ दिया जाए। नई पॉलिसी से बाहरी लोगों को लाभ मिलेगा। ई-नीलामी से नुकसान होगा। कारोना संक्रमण के कारण पहले ही हालत खराब हैं। अब रोजी रोटी पर बात आ गई है। मांगें नहीं मानी गईं तो परिवार समेत सड़कों पर उतरेंगे। पॉलिसी को वापस लिया जाए या मौजूदा लाइसेंस धारकों के हित में संशोधित किया जाए।