फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर-ए-मुस्तफा के सरगना मामले की जांच एनआईए को 

Wed, 03 Mar 2021 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

जम्मू के कुंजवानी इलाके से गिरफ्तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा के सरगना हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू को दहलाने की साजिश के खुलासे के बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। जांच एजेंसी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही एनआईए हिदायतुल्लाह से पूछताछ करेगी। दहशतगर्द को गंग्याल में इसी 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


एनआईए के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद जब जांच की गई तो एक हैंड ग्रेनेड, तीन मैगजीन व 28 गोलियां उसके पास से बरामद की गईं। हिदायतुल्लाह ने 2018 व 2019 में जम्मू व दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों तथा ठिकानों की रैकी आतंकी हमले के लिए की थी। 

उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय की भी रैकी की थी। कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों और हमलों के पीछे हिदायतुल्लाह का हाथ रहा है। 2020 में शोपियां की जेके बैंक शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट में वह शामिल रहा था। हिदायतुल्लाह कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चला रहा था। मामले की शुरूआती जांच गंग्याल पुलिस ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें