फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: ग्लेशियर में घायल पर्वतारोहियों के लिए देवदूत बने वायु सेना के जवान, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 02 Jul 2023 10:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एक सफल ऑपरेशन में, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने थाजिवास ग्लेशियर से दो घायल नागरिक पर्वतारोहियों को सही समय पर बचाया, जिनमें से एक को कई फ्रैक्चर व अन्य चौटें आईं थीं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने रविवार को कश्मीर घाटी के सोनमर्ग इलाके में थाजीवास ग्लेशियर से दो घायल नागरिकों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम एक सफल ऑपरेशन में, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने थाजिवास ग्लेशियर से दो घायल नागरिक पर्वतारोहियों को सही समय पर बचाया, जिनमें से एक को कई फ्रैक्चर व अन्य चौटें आईं थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैसल वानी और जीशान मुश्ताक को ग्राउंड पार्टी द्वारा दुर्गम ग्लेशियर में देखा गया, जहां हेलीकॉप्टर के पास लैंडिंग क्षेत्र नहीं था। ऐसे में लौ होवर ऑपरेशन की मदद से उन्हें रेस्क्यू किया गया।

उन्होंने कहा, 'वायुसेना से अनुरोध करने से लेकर आईएएफ अस्पताल में व्यक्तियों को सफलतापूर्वक निकालने तक का पूरा ऑपरेशन एक घंटे से कुछ अधिक समय में पूरा कल लिया गया।' उन्होंने कहा कि वायु सेना स्टेशन श्रीनगर पूरे ऑपरेशन का प्रभारी था जहां से हेलीकॉप्टर लॉन्च किया गया और ऑपरेशन को नियंत्रित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें