फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकालतनामे के हजारों रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बार एसोसिएशन के एक कर्मी पर बार में जमा होने वाले वकालत नामे के हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन ने कर्मी को बार से बाहर निकाल दिया है। साथ ही उसको सोमवार तक सभी पैसे वापस करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन राजेश कोतवाल ने बताया कि लोअर और अपर कोर्ट में जजों के समक्ष जाने वाले वकालतनामे पर बार एसोसिएशन की मुहर लगती है। हर एक वकालतनामे पर 30 रुपये शुल्क लिया जाता है। एक कर्मी ने वकालतनामे के जमा हुए 35 से 40 हजार रुपये खुद खर्च कर दिए। उनके संज्ञान में यह बात सामने आई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए कर्मी को बाहर निकाल दिया गया है। कोतवाल का यह भी कहना है कि भविष्य में होने वाली जनरल हाउस की बैठक में यह भी चर्चा की जाएगी कि बार में इतना अधिक स्टाफ रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। फालतू में हर साल लाखें रुपये कर्मियों के वेतन में जा रहे हैं। स्टाफ को कम करने की सिफारिश पर भी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें