फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठेंगे डेढ़ लाख से अधिक छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। समर जोन की 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 1.5 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। यह परीक्षा अप्रैल में होने जा रही है। विंटर जोन के स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब समर जोन के स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए बोर्ड ने इस बार 1998 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों को छात्रों के एडमिट कार्ड वितरित कर दिए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत ही पेपर करना होगा।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए बोर्ड ने इस बार दोगुनी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बने हैं, उन्हें सेंटर में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजिंग करने को कहा गया है। दसवीं की बोर्ड परीक्षा छह से 24 अप्रैल तक चलेगी। पहला पेपर इंग्लिश और अंतिम साइंस का होगा। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक से 29 अप्रैल तक चलेगी। 11वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 20 मई तक होगी। बोर्ड की सचिव मनीषा सरीन ने कहा कि कोविड को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। डेढ़ लाख के करीब परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, कोविड की एसओपी का संख्ती से पालन किया जाएगा।
--
दसवीं में 54744 छात्र देंगे परीक्षा
समर जोन की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 10वीं,11वीं और 12वीं के 153,787 छात्र बैठेंगे। इसमें दसवीं कक्षा के 54,744, 11वीं के 54,123 और 12वीं के 44920 छात्र शामिल हैं। दसवीं की परीक्षा के लिए 687 सेंटर, 11वीं के लिए 797 और 12वीं के लिए 514 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें