फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर

Wed, 16 Jun 2021 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • समर्पण के कई मौके देने के बाद भी नहीं माने आतंकी
  • रिहायशी इलाका होने के कारण सेना बरत रही संयम
  • सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया है
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बाहरी इलाके नौगाम के वागूरा में कल रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। जिसकी पहचान शोपियां निवासी उजैर अशरफ दर के रूप में हुई है। अभी और आतंकी घिरे होने की आशंका है। तलाश जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, एक गोला बारुद की मैगजीन, छह राउंड और दो ग्रैनेड बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
बताते हैं कि वागूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने रात को घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सुरक्षाबलों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया था। 

कई बार की कोशिश के बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी कर रखी है। इलाका रिहायशी होने के कारण सेना संयम बरत रही है ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न होने पाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें