फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लारनू पुनर्मतगणना में चुनाव परिणाम पलटा, अब निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा जीतीं

Sat, 06 Feb 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
साजिदा बेगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद की लारनू सीट पर हुई पुनर्मतगणना में पूर्व घोषित चुनाव परिणाम पलट गया और निर्दलीय उम्मीदवार साजिदा बेगम 61 वोटों से जीत गई हैं। 22 दिसंबर 2020 को हुई मतगणना में इस सीट से पीडीपी की खालिदा बेगम को सात वोटों से विजयी घोषितकिया गया था। इस फैसले को साजिदा बेगम ने चुनौती दी थी। 

विज्ञापन


साजिदा की शिकायत पर डीपीईओ अंशुल गर्ग ने दोबारा मतगणना के आदेश दिए थे। आदेश के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे डाक बंगला खन्नाबल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कांफ्रेंस हॉल में दोबार गिनती शुरू हुई।  एक नोडल अधिकारी की मौजूदगी में हुई घोषणा के बाद निर्दलीय प्रत्याशी साजिदा को विजयी घोषित कर दिया गया।  गौरतलब है कि डीडीसी चुनावों के प्रथम चरण में 28 नवंबर 2020 को यहां मतदान हुए थे। मतगणना 22 दिसंबर को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें