फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 8वीं तक के आठ लाख विद्यार्थियों को इस बार मिलेंगी चार वर्दियां

Sat, 20 Mar 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश वालिया, जम्मू

सार

  • दो सेट अप्रैल-मई और दो सेट सितंबर माह में होंगे वितरित
  • कोरोना की पाबंदियों के चलते बीते वर्ष नहीं हुआ था वर्दी वितरण
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के आठ लाख बच्चों को इस साल वर्दियों के दो की बजाय चार सेट मिलेंगे। समग्र शिक्षा विभाग पहले दो सेट अप्रैल-मई में वितरित करेगा जबकि वर्दी के दो और सेट सितंबर माह में दिए जाएंगे। कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2020-2021 सत्र के लिए वर्दी वितरण नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से हर साल आठवीं तक के विद्यार्थियों को दो सेट वर्दी दी जाती है। सामान्य सत्र में वर्दी वितरण की प्रक्रिया अप्रैल-मई माह में पूरी कर ली जाती है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी की वजह से मार्च माह से स्कूल बंद कर दिए गए थे। ऐसे में वर्दी वितरित नहीं की जा सकी। सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होते हैं। 

सरकारी की ओर से वर्दी की सुविधा से बच्चों और अभिभावकों को राहत रहती है। इस साल चूंकि चार सेट वर्दी मिलेगी, इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सबसे ज्यादा राहत होगी। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से वर्दी वितरण से जुड़ी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अप्रैल से सभी बच्चों तक वर्दी के दो सेट पहुंचा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस बार स्कूली बच्चों को वर्दी के चार सेट मिलेंगे। दो जोड़े वर्दी अप्रैल और मई माह में बांटी जाएंगी। इसके बाद सितंबर माह में फिर से दो सेट वितरित किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों और उनके परिवारों को इससे राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

- अरुण मन्हास, निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें