जम्मू। यातायात पुलिस ने बुजुर्गों को सड़क हादसों से बचाने के लिए कवायद शुरू की है। पुलिस की ओर से बुजुर्ग चालकों से अपील की जा रही है कि वह अपनी कारों के पीछे ई शब्द लिखवाएं। ई शब्द का मतलब है एल्डर। जिस तरह ड्राइविंग सीखने वाले कार के पीछे लर्नर के लिए एल लिखवाते हैं। इसी तरह से ई शब्द लिखवाने की अपील की जा रही है, ताकि पीछे से आने वाले चालक को सामने ही दिख जाए कि सामने वाले वाहन को कोई बुजुर्ग चला रहा है और उससे दूरी बनाकर रखनी है। शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से बुजुर्ग चालकों को रोक कर ऐसा करने के लिए अपील करते हुए देेेखा गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने चालकों से कहा कि ऐसा होने से उनकी सुरक्षा होगी।